देश

डेढ़ साल की बच्ची को मारने वाली अमेरिकी महिला गिरफ्तार:6 महीने पहले बॉयफ्रेंड की बेटी को बैटरी-स्क्रू, नेल पॉलिश रिमूवर खिलाया था

 

अमेरिकी पुलिस ने 18 महीने की बच्ची की हत्या के मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक 20 साल की एलिसिया ओवेन्स ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड की डेढ़ साल की बेटी को बैटरी, स्क्रू और नेल पॉलिश रिमूवर खिला दिया था। चार दिन अस्पताल में रहने के बाद बच्ची की मौत हो गई थी।

यह घटना जून 2023 में पेंसिलवेनिया में हुई थी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया कि बच्ची के खून में एसीटोन (एक तरह का केमिकल) मिला। यही मौत की वजह था। यह केमिकल नेल पॉलिश रिमूवर में पाया जाता है। पोस्टमार्टम में यह भी सामने आया की डेढ़ साल की आइरिस रीटा अल्फेरा के पेट में बटन शेप की छोटी बैटरी, मेटल स्क्रू और वॉटर बीड्स मिले।

 

आरोपी महिला एलिसिया ओवेन्स की यह तस्वीर पुलिस ने जारी की।

जून 2023 का पूरा वाक्या जानें...
एलिसिया ओवेन्स (आरोपी महिला) आयरिस के पिता बेली जेकोबी के साथ रहती थी। वहीं, आयरिस अपनी मां एमिली के साथ रहती थी। बेली-एमिली डिवोर्स के बाद से अलग रहते थे। कोर्ट ने बेली को आयरिस से मिलने की इजाजत दी थी।

25 जून को बेली अपनी बेटी आयरिस को घर लेकर आया। कुछ देर बाद वो बेटी को गर्लफ्रेंड के साथ घर पर छोड़कर मार्केट गया। मार्केट पहुंचने के बाद बेली के पास एक फोन आया। कॉल पर एलिसिया थी। उसने कहा- तुम्हारी बेटी को कुछ हो गया है। बेली फौरन घर पहुंचा। उसे आयरिस बेहोश मिली। इसके बाद आयरिस को अस्पताल ले जाया गया।

बेली ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। पुलिस ने एलिसिया और बेली से पुछताछ की। एलिसिया ने पुलिस को बताया कि आयरिस बिस्तर से गिर गई थी और उसके सिर पर चोट आई थी। इस बीच 3 दिन आयरिस का इलाज चला। चौथी दिन ऑर्गन फेलियर की वजह से उसकी मौत हो गई। फिर पोस्टमार्टम हुआ। बच्ची के पेट मेंhttps://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/01/14/_1705218077.jpg स्कू, बैटरी और खून में एसीटोन मिला। पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की।

 

आयरिस अपनी मां एमिली के साथ रहती थी।

फोन की हिस्ट्री से आरोपी महिला पर शक हुआ
पुलिस ने इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए बेली और एलिसिया का फोन चैक किया। एलिसिया के फोन की सर्च हिस्ट्री में कुछ ऐसा मिला जिससे देखकर पुलिस हैरान रह गई।

एक पुलिस अफसर ने बताया- हमें एलिसिया के फोन की सर्च हिस्ट्री में बच्चों को मारने के तरीकों से जुड़ी चीजें मिलीं। वो ऐसे घरेलू प्रोडक्ट ढूंढती थी जिनसे बच्चों को नुकसान पहुंचे या उनकी मौत हो जाए। यहीं से उसे पता चला की छोटी बैटरी, नेल पॉलिश से बच्चों की मौत हो सकती है। उसने ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट भी सर्च किए जो बच्चों के लिए जहरीले साबित हो सकते हैं। एलिसिया की सर्च हिस्ट्री उसके खिलाफ हमारा सबसे बड़ा सबूत था।